फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   devilal chowk railway crossing, big jam, jam problem, jind

शहर के लिए आफत बनी देवीलाल चौक रेलवे क्रॉसिंग

Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
jind
jind Updated Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
devilal chowk railway crossing, big jam, jam problem, jind
देवीलाल चौक क्रॉसिंग पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : amar ujala
शहर के बीचोंबीच गुजरने वाली जींद-पानीपत रेलवे लाइन की देवीलाल चौक स्थिति क्रॉसिंग लोगों के लिए आफत बनी हुई है। दरअसल यहां दिन के समय आने वाली रेलों के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है, जिस खोलने में घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


बेशकर जींद पानीपत रेलवे लाइन पर अधिक गाड़ियां नहीं होती, लेकिन दिन में इनका आने का समय ऐसा है, जब शहर की सड़कों पर यातायात सर्वाधिक होता है। दोपहर डेढ़ बजे पानीपत की ओर से यात्री गाड़ी जींद आती है। इस समय सबसे अधिक जाम की स्थिति होती है। वहीं सुबह दस से साढ़े दस बजे के बीच पानीपत और सोनीपत जाने वाली गाड़ियां भी इसी रास्ते से निकलती हैं। दो गाड़ियाें की क्रॉसिंग एक साथ होने के कारण लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन


दोपहर को होती है आफत
दोपहर के समय पानीपत की ओर से आने वाली गाड़ी के समय अब गोहाना रोड पर बालभवन कट तक जाम की स्थिति रहती है। वहीं रोहतक रोड, भिवानी रोड व हांसी रोड पर भी काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर पास की योजना
यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति काफी होती है। इससे बचने के लिए रेलवे ने देवीलाल चौक के पास रेलवे अंडर पास की योजना बनाई है। इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
रणधीर सिंह, एडीएन, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed