फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development work worth Rs 31 crore approved, work of laying sewer line postponedDevelopment work worth Rs 31 crore approved, work of laying sewer line postponed

Sonipat News: 31 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, सीवरलाइन डालने का कार्य स्थगित

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 31 crore approved, work of laying sewer line postponedDevelopment work worth Rs 31 crore approved, work of laying sewer line postponed
फोटो 27: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान मेयर राजीव जैन, न
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। निगम क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में समान विकास की नीति पर अमल करते हुए हर वार्ड में विकास कार्य मंजूर किए गए।
विज्ञापन

शहर में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए 5000 स्ट्रीट लाइट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। इसके लिए निगम प्रशासन 1.48 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
बैठक में एजेंडे में शामिल 20 में से 14 प्रस्ताव पास किए गए। इनमें शहर के विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने के कार्य के प्रस्ताव स्थगित किए गए है। इन प्रस्ताव की मंजूरी के लिए निगमायुक्त हर्षित कुमार संबंधित काॅलोनियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी बैठक में निरीक्षण के बाद इन प्रस्तावों को रखा जाएगा। इसके अलावा बैठक में चार नए प्रस्ताव मंजूर किए गए, जिससे निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी। बैठक में निगमायुक्त हर्षित कुमार, संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मदान, सह सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed