{"_id":"65a963299f971a04c30d2dea","slug":"development-work-will-be-done-with-rs-2-crore-in-two-regularized-colonies-tender-issued-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12601-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नियमित हुई दो कॉलोनियों में दो करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नियमित हुई दो कॉलोनियों में दो करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, टेंडर जारी
Thu, 18 Jan 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से नियमित की गईं दो कॉलोनियों में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन कॉलाेनियों में नई आर्य नगर एक्सटेंशन व श्रीराम शरणम कॉलोनियां शामिल हैं। जिनमें पक्की गलियां, स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्य होने से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को फायदा मिल सकेगा।
नगर परिषद ने नई पांच कॉलोनियों को नियमित किया है। इन पांच कॉलोनियों में सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आर्य नगर एक्सटेंशन व श्रीराम शरणम कॉलोनी के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। जबकि मीनाक्षी कॉलोनी, गोवर्धन व ज्योतिबा फुले कॉलोनी के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। मौजूदा समय में नगर परिषद के पास 36 नियमित कॉलोनियां हैं।
नगर परिषद की तरफ से नियमित की गई शहर की नई पांच नियमित कॉलोनियों में जलापूर्ति विभाग की तरफ से 15.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन नई पांच कॉलोनियों में रहने वालों को जल्द ही नहरी पानी की आपूर्ति मिल सकेगी। विभाग की तरफ से हर घर तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए 13.5 किलोमीटर लंबी पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
वर्जन
नियमित की गईं दो नई कॉलोनियों में गलियों को पक्का करने, स्ट्रीट लाइटें लगाने सहित अन्य विकास कार्य करवाने के लिए दो करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर पास होने के बाद विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।- निशा शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना