फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development work will be done rapidly in the legalized colonies

Sonipat News: वैध हुईं कॉलोनियों में तेजी से कराए जाएंगे विकास कार्य

Tue, 06 Feb 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done rapidly in the legalized colonies
सोनीपत के सेक्टर-15 में विधायक सुरेंद्र पंवार को बुके देकर धन्यवाद करते निगम पार्षद। स्रोत: प्र
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने नगर निगम क्षेत्र की 21 विभिन्न काॅलोनियों को वैध करने की घोषणा की है। इस पर मेयर निखिल मदान ने वैध हुई सभी काॅलोनियों के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब इन कॉलोनियों में तेजी से विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि 63 अवैध कॉलोनियों का निगम की ओर से सर्वे करवाया गया था और मंजूरी के लिए आगे भेजा गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर कॉलोनियों को वैध करने का आग्रह किया था। अब 21 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया है। बाकी कॉलोनियों को भी जल्द वैध कराया जाएगा। इन कॉलोनियों में गलियां बनाने, सीवर लाइन और पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाने के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

निगम के पार्षदों ने सोमवार को सेक्टर-15 में विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास स्थान पर पहुंचकर बुके भेंट कर धन्यवाद किया। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि उन्होंने हरियाणा विधानसभा के प्रत्येक सत्र में अवैध कॉलोनी को वैध करने की आवाज उठाई है। अभी भी सोनीपत की कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां चारों तरफ गलियां पक्की हो चुकी हैं, लेकिन बीच में एक गली बची है। विभाग की ओर से यह कहकर उसे छोड़ दिया जाता है कि यह अवैध है। इसकी वजह से गली में रहने वाले सभी लोग विकास कार्यों से वंचित रह जाते थे। उन्होंने कहा कि जो कॉलोनियां वैध होने से अभी वंचित रह गई है जल्द विभाग की तरफ से दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, पार्षद बिजेंद्र मलिक, सुरेंद्र नैय्यर, नीतू दहिया, अधिवक्ता मोनिका नगर, सूर्या दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed