फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Development will be done in five new regular colonies with Rs 5 crore, budget passed

Sonipat News: पांच नई नियमित कॉलोनियों में पांच करोड़ रुपये से होगा विकास, बजट पास

Sun, 10 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Development will be done in five new regular colonies with Rs 5 crore, budget passed
निशा शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना।
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से नियमित की गई नई पांच कॉलोनियों में पक्की गलियों और स्ट्रीट लाइटों की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए नगर परिषद ने करीब पांच करोड़ रुपये का बजट पास किया हैं। पांचों कॉलोनियों में गलियों व स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए एक-एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। टेंडर जारी होने के बाद विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद ने नई नियमित पांच कॉलोनियों में सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार नई निमयित कॉलोनियों में अभी सभी गलियां कच्ची हैं। वहीं रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगी हैं। कॉलोनियों को नियमित होने का दर्जा मिलने के बाद अब इन कॉलोनियों में लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए गलियों को पक्का करना, स्ट्रीट लाइटें लगवाने सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जिसके तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

यह पांच कॉलोनी की गई है नियमित

शहर में मीनाक्षी कॉलोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन, श्रीराम शरणम, गोवर्धन व ज्योतिबा फुले कॉलोनी नियमित की गई हैं। शहर में इससे पहले नियमित कॉलोनी की संख्या 31 थी। अब नियमित कॉलोनी की संख्या बढ़कर 36 हो चुकी है। नियमित की गई कॉलोनियों में सभी गलियों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नई नियमित पांच कॉलोनियों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। गलियों को पक्का करने और स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। टेंडर जारी होने के बाद कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिसके लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर विकास कार्य शुरू करवा दिए।
निशा शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed