फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   development news

सीएम सिटी की तर्ज पर होगा एजूकेशन सिटी का विकास

Thu, 26 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 26 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी करनाल की तर्ज पर एजूकेशन हब के तौर पर प्रसिद्ध सोनीपत शहर का विकास होगा। इसके लिए निगम को डिस्ट्रिक प्लान के तहत पौने दो करोड़ रुपये की पहली किश्त मिली है, जिसे खर्च करके नगर निगम 24 प्रोजेक्ट पूरे करेगा। स्थानीय विधायक एवं मंत्री कविता जैन के पति व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जैन ने बताया कि प्लान के तहत मिली राशि को निगम विभिन्न वार्ड एवं कॉलोनियों में 24 कामों पर खर्च करेगा। ताकि सोनीपत को भी स्मार्ट सिटी में शामिल कराया जा सके। इस दिशा में सरकार और मंत्री कविता जैन लगातार प्रयास कर रही हैं। पूर्व की सरकारों ने शहर के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण सोनीपत को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं किया जा सका, क्योंकि यहां पर अभी वह आधारभूत ढांचा नहीं है, जो एक स्मार्ट सिटी के विकास के लिए होना चाहिए। इसी दिशा में प्रदेश सरकार के सहयोग से शहरी निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन प्रयास कर रहीं हैं।
विज्ञापन


यूं होगा विकास कार्यों पर पैसा खर्च
: कोट मोहल्ला के पास 15 लाख ड्रेन कवर करने पर होंगे खर्च।
विज्ञापन
विज्ञापन

: महावीर कॉलोनी में 6.80 लाख रुपये हरियाणा स्कूल के पास नाला और शौचालय निर्माण।
: कुम्हार गेट के पास एक लाख 87 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक के पास शौचालय बनवाने।
: पटेल पार्क में एक लाख 17 हजार रुपए हाईमास्ट लाइट एवं अन्य विकास कराने।
: वेस्ट रामनगर में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से जाट कॉलेज के पास नाले का निर्माण कराने।
: फालसा मोहल्ला में दस लाख रुपये सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर।
: नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर सामुदायिक केंद्र का पांच लाख।
: कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास गणेश पार्क मे साढ़े सात लाख रुपए की लागत से ई-टॉयलेट।
: पार्कों में साढे़ आठ लाख रुपये की लागत से झोपड़ी निर्माण।
: सुभाष चौक पर साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से दो ई टॉयलेट का निर्माण, जिनका उपयोग भुगतान आधार पर होगा।
: सामान्य अस्पताल में पांच लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण।
: मोहन नगर में साढ़े सात लाख, नरेंद्र नगर में पांच लाख, फाजिलपुर में तीन लाख व जाट जोशी में चार लाख रुपये सामुदायिक केंद्र निर्माण पर होंगे खर्च।
: मुरथल रोड पर पांच लाख रुपये की लागत से आईबीपी पैट्रोल पंप के साथ गली का निर्माण।
: डबल स्टोरी स्थित मानव सेवा हाल सामुदायिक केंद्र की फलोरिंग, बस स्टैंड प्याऊ पर वाटर कूलिंग प्लांट एवं मानव सेवा मुक्ति धाम की ऊंची चारदीवारी पर तीन लाख।
: धानक टीला चौपाल के निर्माण पर पांच लाख रुपये।
: लाल दरवाजा स्थित बागडियां चौपाल में कमरे और बरामदे के निर्माण पर पांच लाख 74 हजार।
: राजेंद्र नगर में पांच लाख वाल्मीकि चौपाल।
: विभिन्न वार्ड एवं कॉलोनियों में सबमर्सिबल पंप लगाने पर होंगे 12 लाख 50 हजार रुपए खर्च।
: 18 लाख रुपये की लागत से रेड रोज स्कूल के साथ गली निर्माण कर उसे देवीलाल कालोनी की गली से जोड़ा जाएगा।
: राजेंद्र नगर में पांच लाख रुपये की लागत से धानक चौपाल का निर्माण कराया जाएगा।

कालूपर चुंगी पर बनेगा पार्क, होंगे 15 लाख रुपये की
नगर निगम कालूपुर चुंगी के पास पार्क का निर्माण करेगा, जहां अब गंदा पानी खड़ा रहता है। इससे न केवल आसपास के लोगों को पार्क की सुविधा मिलेगी, बल्कि गंदगी व बदबू से भी निजात मिलेगी। इस पर निगम 15 लाख रुपये खर्च करेगा। साथ में यहां पर रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed