{"_id":"6eb2bfaa563c532bed7f231b52a175a6","slug":"development-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.30 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.30 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने रविवार को शहर में एक करोड़ 30 लाख रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सबसे ज्यादा 50 लाख रुपये की लागत से शहर के मामा-भांजा चौक से आईटीआई चौक और इसी चौक से महाराणा प्रताप चौक तक 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही शहर के प्रमुख हेमनगर पार्क का 10 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण होगा।
कैबिनेट मंत्री ने रविवार को पंचशील कॉलोनी वार्ड नंबर-22 में गलियां बनाने के काम का शुभारंभ भी नारियल तोड़कर किया। यहां पर 30 लाख रुपये की लागत से तीन गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस गली में पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था जो लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को विशाल नगर वार्ड नंबर 22 की गलियों का शिलान्यास किया। यहां गलियों के निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इस कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को पहले सीवरों की सफाई करने के निर्देश भी दिए।
आर्य नगर की गलियों का होगा निर्माण
मंत्री जैन ने रविवार को सीआईए थाने के पीछे आर्य नगर कॉलोनी में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों का शुभारंभ भी किया। इन गलियों के निर्माण के बाद पुरानी तहसील और आसपास के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने आठ मरला स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में महिला संकीर्तन मंडल द्वारा बनाए गए मंदिर का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
शहर में बुनियादी सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों से शहर पूरी तरह से विकास से तरस गया था। लोग यहां विकास के दावे तो करते थे लेकिन हकीकत में यहां कोई कार्य नहीं हुआ था। अब लोगों की अपनी खुद की सरकार है और मंत्री बनने के बाद सबसे पहले शहर में बुनियादी सुविधाओं की तरफ ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि विकास जनता और सरकार मिलकर कर सकती है। इसलिए लोग खुद विकास कार्यों का ध्यान रखें। जहां-जहां जरूरत महसूस हो रही है वहां पर उन्हें बताएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक बाबू देवीदास, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, संजीव वलेचा, नवीन मंगला, अतुल जैन, हेमनगर रेजिडेंट सोसाइटी के प्रधान किशन लाल मल्होत्रा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।