{"_id":"6435bb825a21ac9def077f14","slug":"devdu-road-will-get-rid-of-potholes-a-new-road-will-be-built-with-eight-crore-rupees-sonipat-news-c-17-1-120207-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: देवड़ू रोड के गड्ढों से मिलेगी निजात, आठ करोड़ रुपये से बनेगी नई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: देवड़ू रोड के गड्ढों से मिलेगी निजात, आठ करोड़ रुपये से बनेगी नई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मुरथल रोड से गांव देवडू की ओर जाने वाली सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे और राहगीरों को सड़क पर बने गड्ढों से निजात मिलेगी। इस सड़क को करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से नया बनाया जाएगा। सड़क के निर्माण कार्य के लिए नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) से मंजूरी मिल चुकी है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए सड़क का लेवल पहले की अपेक्षा ऊपर रखा जाएगा।
यह सड़क गांव देवडू, कुराड़ होते हुए जीटी रोड तक नई बनाई जाएगी। सड़क का निर्माण होने से शिव कॉलोनी, मामचंद कॉलोनी, ऋषिकुल कॉलोनी, जीवन विहार सहित दर्जनभर कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा। यह मार्ग मुरथल से सीधा जीटी रोड को जोड़ने वाला है। सड़क निर्माण होने से गड्ढों से निजात मिलने के साथ वाहन हिचकोले नहीं खाएंगे। फिलहाल मुरथल रोड से गांव देवडू की ओर जाने वाली सड़क की हालत खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों होने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों से परेशान लोग कई बार अधिकारियों को शिकायत कर सड़क का निर्माण करवाने की मांग कर चुके हैं। अब नाबार्ड से मंजूरी मिलने के बाद विधायक सुरेंद्र पंवार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके।
निकासी व्यवस्था के लिए दोनों ओर बनेंगे नाले
करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुरथल रोड से गांव देवड़ू रोड के शहरी हिस्से को इंटरलॉक व ब्लॉक से बनाया जाएगा। पहले की अपेक्षा सड़क का लेवल ऊपर रखने के साथ निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। जिसके तहत सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण करवाया जाएगा। नालों का निर्माण होने से निकासी व्यवस्था होने के साथ बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
वर्जन मुरथल रोड से गांव देवडू की तरफ जाने वाली सड़क की दो माह में तस्वीर बदल जाएगी। सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड से मंजूरी मिल चुकी है। सड़क को करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से नया बनवाया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शहर की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरेंद्र पंवार, विधायक, सोनीपत
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए डिटेल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुरथल-देवडू रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत