फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   deth

सीएम की आशीर्वाद यात्रा के दौरान खुद को आग लगाकर रथ की तरफ भागे व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Fri, 06 Sep 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
deth
सोनीपत। गांव राठधना के पास 26 अगस्त को सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान खुद को आग लगाकर रथ की तरफ भागे व्यक्ति की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान वीरवार को मौत हो गई। वह परिवार के सदस्य को ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिलने से आहत था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसे बचाने का प्रयास करने वाले नौ अन्य लोग भी झुलस गए थे।
विज्ञापन

विदित रहे कि 26 अगस्त को सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा राई विस में शुरू हुई थी। जब साढ़े 11 बजे यात्रा गांव राठधना में पहुंची थी तो यहां पर भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण सीएम के स्वागत के लिए मौजूद थे। सीएम के भाषण के बाद अचानक भीड़ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे भगदड़ मच गई थी। एक व्यक्ति खुद को आग लगाकर सीएम के रथ की तरफ भाग रहा था। भीड़ ने उसे बचाने का प्रयास किया तो नौ अन्य लोग झुलस गए। स्वयं को आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान मूलरूप से गांव राठधना फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी राजेश उर्फ राजू (45) के रूप में हुई थी। वह 12 साल से देव नगर में रह रहा था। घटना के बाद सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजेश को गाड़ी में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे थे। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। इस घटना में गांव बेगा निवासी चांदराम, प्रदीप व प्रदीप कुमार, गांव कैलाना निवासी रघबीर व उसके चाचा रणधीर, गांव राठधना निवासी मुकेश, कुलदीप, वार्ड पार्षद संजय व गांव राठधना का हवा सिंह भी झुलस गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान राजेश ने बताया था कि उसके परिजनों को ग्रुप डी में नौकरी नहीं दी गई, जबकि सीएम ने नौकरी देने के लिए स्वयं कहा था। जिसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पता लगा था कि उसका बड़ा बेटा महज 18 साल का है और वह अपने भाई के लड़के के लिए नौकरी की मांग कर रहा था। घटना के बाद से राजेश को पीजीआई रोहतक में उपचार दिया जा रहा था, जहां उसकी वीरवार को मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वीरवार शाम को राजेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन बोले - हमें नहीं चाहिए किसी की मदद
मामले की सूचना के बाद जब मीडियाकर्मी राजेश के घर पर पहुंचे तो वहां लोग एकत्रित थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनका नाश हो चुका है। उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसी से बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की जनसभा के बाद एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया था।, जिसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
रणबीर सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed