{"_id":"5d9622bd8ebc3e93be634690","slug":"details-of-the-assets-of-the-candidtes-sonipat-news-rtk5213617173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गुणा बढ़ी कैबिनेट मंत्री कविता जैन की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गुणा बढ़ी कैबिनेट मंत्री कविता जैन की आय
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनावों में वीरवार को नामांकन करने वाले प्रमुख नेताओं में भाजपा की सोनीपत विधानसभा प्रत्याशी कविता जैन का कैश घटा है। जगबीर मलिक का बैंक बैलेंस दोगुणा हो गया है। कुलदीप मलिक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने अपने शपथ पत्र में दिया है कि उनकी आय 23 लाख 55 हजार 730 है। यह पिछले विधानसभा चुनावों में 8 लाख 88 हजार 570 थी। उनके साथ-साथ उनके पति राजीव जैन की आय भी बढ़ गई है। उनकी आय पहले 3,76,990 रुपये थी जो अब बढ़कर 10,62,430 रुपये हो गई है। उनके पास नकदी कम हुई है। पिछली बार कविता जैन के पास 8.07 लाख रुपये थे तो अब उनके पास 1.90 लाख कैश है। राजीव जैन के पास 2.06 लाख कैश था और अब 1.94 लाख रुपये हैं। बैंक में कविता जैन के नाम पर 6.31 लाख रुपये जमा थे, जोकि अब 16 लाख रुपये हो गए हैं। राजीव जैन के पास उस समय बैंक में 6.45 लाख रुपये थे, यह रकम अब घटकर 1.59 लाख रह गई है। हालांकि इनके बच्चों के नाम बैंक में 15 लाख से अधिक की रकम जमा है। वर्ष 2014 में दंपती के पास एक फारच्यूनर गाड़ी थी, अबकी बार इनके नाम कोई गाड़ी नहीं है। सोने की बात करें तो वह 100 ग्राम कविता के पास तो 30 ग्राम राजीव जैन के पास अब भी उतना ही है, जितना पांच साल पहले था। अचल संपत्ति कविता जैन की 1.67 करोड़ की थी, जोकि अब 1.85 करोड़ की है और राजीव जैन के पास 13.50 लाख की थी, जोकि अब 1.14 करोड़ की हो गई है। 57 लाख रुपये का लोन अब तकरीबन 20 लाख रुपये का रह गया है।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेसी कुलदीप शर्मा
कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा की चल संपत्ति 2 करोड़ 31 लाख 64 हजार 429 रुपये व 2 लाख रुपये नगद व उनकी धर्मपत्नी नीलम शर्मा की संपत्ति 2 करोड 60 लाख 11 हजार 168 रुपये व 1 लाख 50 हजार रुपये नगद हैं। उनके पास टोयोटा आल्टिस कार है जबकि उनकी पत्नी के पास मारुति सियाज कार है। अचल संपत्ति कुलदीप शर्मा के पास 6 करोड़ रुपये की है, जबकि उनकी पत्नी नीलम शर्मा के पास 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। कुलदीप शर्मा के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। वर्ष 2014 में कुलदीप शर्मा के पास 5 लाख रुपये कैश था तथा उनके बैंक खाते में 32 लाख रुपये जमा थे। पिछली बार उन्होंने 2.77 करोड़ रुपये की जायदाद दिखाई थी। उनकी पत्नी नीलम शर्मा के पास वर्ष 2014 में 2 लाख रुपये कैश व उनके खाते में 2.30 लाख रुपये जमा थे।
विज्ञापन
जगबीर मलिक के पास बैंक खाते में 30 लाख रुपये
गोहाना से कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक के पास 2014 में 45,000 कैश था और 16 लाख बैंक में थे। इसके अलावा उनके पास 40 ग्राम सोना था। इनकी जायदाद की कीमत 3.92 करोड़ रुपये थे। अब जगबीर मलिक की वार्षिक आय 9 लाख 14 हजार रुपये हैं। 50 हजार रुपये जगबीर मलिक के पास तो 40 हजार रुपये इनकी पत्नी के पास कैश है। बैंक में जगबीर मलिक के नाम लगभग 30 लाख रुपये हैं, इनकी पत्नी के नाम बैंक में 1 लाख से अधिक की रकम है। 50 ग्राम सोना जगबीर के पास तो 300 ग्राम सोना उनकी पत्नी के पास है। जायदाद के मामले में दोनों पति-पत्नी लगभग बराबर हैं। जगबीर के पास 2.6 करोड़ तो उनकी पत्नी के पास 2.5 करोड़ रुपये की जायदाद है। जगबीर मलिक पर 27 लाख रुपये का लोन भी हैं।
घट गया जयवीर सिंह सोना
कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह के पास 2014 में 50 हजार रुपये कैश था। उनके बैंक खाते में 53 हजार रुपये थे। इसके अलावा उनके पास 3 तोले सोना था और जायदाद 12.85 लाख रुपये की थी। इस बार उन्होंने वार्षिक आय 12.20 लाख रुपये बताई है। उनकी पत्नी की आय 11.56 लाख रुपये है। जयवीर सिंह के पास कैश के तौर पर 10 हजार रुपये ही हैं। हालांकि इनके खाते में 84 हजार रुपये हैं। जयवीर सिंह के पास 250 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। इनकी पत्नी के नाम 37 लाख रुपये की जायदाद है।
कम हो गई श्रीकृष्ण हुड्डा की आय
श्रीकृष्ण हुड्डा ने अपनी कुल आय 57 लाख, 12 हजार 105 रुपये बताई। उनकी पत्नी विद्या देवी की आय 3 लाख, 49 हजार 908 रुपये की है। पहले के मुकाबले उनकी आय कम हुई है। उनके पास करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नगद हैं। उनकी पत्नी के पास करीब 1 लाख 40 हजार रुपये नगद और बैंक खाते में करीब 17 लाख रुपये जमा हैं।
करोड़पति हैं मोहन लाल बड़ौली, तीर्थ राणा के पास 380 ग्राम सोना
राई से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली की वार्षिक आय 53.65 लाख रुपये है। इनके पास 12.65 लाख तो पत्नी के पास 1.45 लाख रुपये कैश है। बैंक खाते में मोहन लाल के पास 11 लाख तो पत्नी के पास 2 लाख रुपये हैं। मोहनलाल के नाम कुल 39 लाख रुपये की एफडी भी है। 20 लाख रुपये का सोना मोहनलाल के पास है तो 32 लाख की सोना-चांदी उनकी पत्नी के पास। चल संपत्ति के तौर पर मोहनलाल कुल 6.80 करोड़ के मालिक हैं। मोहनलाल के पास 3.35 करोड़ की तो इनकी पत्नी के पास 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति है। मोहनलाल पर कुल 2.59 करोड़ रुपये का लोन भी है। गोहाना से भाजपा के प्रत्याशी तीर्थ सिंह राणा की वार्षिक आय 2.77 लाख रुपये हैं। 2 लाख रुपये कैश हाथ में रखने वाले तीर्थ के बैंक खाते में 1.10 लाख रुपये हैं। तीर्थ के पास 380 ग्राम सोना है। इनके पास कुल 3 लाख रुपये की जायदाद है, वहीं 10 लाख रुपये का लोन भी है।