फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Despite the release of two merit lists, more than 50 percent seats in colleges are vacant

Sonipat News: दो मेरिट सूची जारी होने के बावजूद महाविद्यालयों में 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली

Mon, 07 Jul 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Despite the release of two merit lists, more than 50 percent seats in colleges are vacant
फोटो 08- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद
सोनीपत। महाविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दो चरण सोमवार को पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन विद्या के उच्च मंदिरों में अब भी 50 फीसदी से अधिक सीट रिक्त हैं। पहले जहां जिले के महाविद्यालयों में सीट पाने के लिए मारामारी रहती थी, वहीं अब महाविद्यालय प्रबंधनों के लिए सीट भरना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में चल रहे 23 राजकीय, निजी व एडिड महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं के लिए 13,562 सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्तमान में विद्यार्थी उच्च शिक्षा पाने के लिए या तो कोचिंग संस्थानों को माध्यम बना रहे हैं या फिर बाहर के बड़े शिक्षण संस्थानों का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि विद्यार्थी अब तक महाविद्यालयों में दाखिला लेने में खास रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रथम व द्वितीय दोनों मेरिट सूची में शामिल होने के बावजूद काफी विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक फीस जमा नहीं करवाया पाए हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 19 मई से 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की थी। अंतिम तिथि तक सीटों से भी कम आवेदन पहुंचने पर अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 जून कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 26 जून को प्रथम मेरिट सूची, 3 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की गई थी। सोमवार 7 जुलाई को महाविद्यालयों में दूसरे चरण की मेरिट सूची के आधार पर चल रही दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने जा रही है।
आवेदन के लिए 10 जुलाई को पुन: खुलेगा पोर्टल
महाविद्यालय प्रबंधकों का कहना है कि दूसरी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 7 जुलाई तक अपने दस्तावेज सत्यापन व दाखिला फीस जमा करवा सकते हैं। फिलहाल जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं की 50 फीसदी से ज्यादा सीटें रिक्त बची हैं। द्वितीय चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने केे बाद 9 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी।
निदेशालय की ओर से 10 जुलाई को पुन: ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोलकर विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ महाविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक रोजाना के 100 रुपये विलंब शुल्क के हिसाब से दाखिला लिया जाएगा।
सरकारी नौकरी पाने को भी कर रहे दौड़धूप
कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके कुछ विद्यार्थी सरकारी नौकरी की चाह में भी दौड़धूप कर निजी कोचिंग संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई विद्यार्थी दिल्ली नजदीक होने के कारण वहां के कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं। इसके अलावा कुछ विद्यार्थी कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थानों से स्नातक करने को दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि जिले के महाविद्यालयों में दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने पर भी आधी से अधिक सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए महाविद्यालय प्रबंधकों के लिए चुनौतीपूर्ण बना है।


महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सोमवार को दूसरा चरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची तैयार कर 10 जुलाई को दोबारा पोर्टल खोलकर शेष विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ महाविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे।
- डॉ. अर्चना गुप्ता, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed