फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Commissioner got two daughters of Bal Gram married by doing Kanyadaan.

Sonipat News: उपायुक्त ने कन्यादान करके बाल ग्राम की दो बेटियों के कराए हाथ पीले

Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner got two daughters of Bal Gram married by doing Kanyadaan.
सोनीपत के बाल ग्राम राई में विवाह के दौरान दोनों जोड़ों को आशीर्वाद देते डीसी डॉ. मनोज कुमार, ए
राई। बाल ग्राम में पली-बढ़ी बेटियों अंजलि व रजनी को विवाह सूत्र में बांधते हुए पिता के रूप में उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कन्यादान किया। बाल ग्राम, राई में वीरवार को दो बेटियों का विवाह कराया गया। इसमें उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अपनी पत्नी डाॅ. निधि सहित शामिल होकर विधि-विधान के साथ सभी रस्मों को पूरा करवाया। उन्होंने बारात का स्वागत करते हुए वर पक्ष से भेंटवार्ता की। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों को अपनी बेटियों के रूप में परिवार में स्थान दें, ताकि उनका आगामी जीवन सुखमय रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बाल ग्राम की बेटियां सर्व समाज की बेटियां हैं, जिनके स्वर्णिम भविष्य के लिए सबको अपना आशीर्वाद देना चाहिए। हमने बेटियों को शिक्षित और संस्कारवान बनाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी ने भी दोनों बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि अंजलि का विवाह हरदीप और रजनी का विवाह मोनू के साथ हुआ है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व नगराधीश पूजा कुमारी ने भी दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सीडीपीओ गीता गहलावत, धीरज चौधरी, लवनीश चौधरी, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed