फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh who gave statement on Army should resign immediately: Deependra Hooda

सेना पर बयान देने वाले मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री तुरंत इस्तीफा दे : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh who gave statement on Army should resign immediately: Deependra Hooda
सोनीपत। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत में लोगों से मुलाकात के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का शर्मनाक बयान सशस्त्र बलों के लिए बेहद अपमानजनक है। देश की सेना को किसी व्यक्ति विशेष के आगे नतमस्तक करके बीजेपी के नेता क्या सेना का मनोबल नहीं तोड़ रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक सैनिक केवल भारत माता के चरणों में शीश झुकाता है, किसी व्यक्ति के नहीं। बीजेपी के नेताओं को सेना के बारे में अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को सोनीपत में लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि देश की सेना पर हम सभी को गर्व है। इस सेना ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया। कारगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तान का शीश झुकाने वाली सेना है। इस सेना ने कभी हिंदुस्तान का सिर झुकने नहीं दिया। किसी व्यक्ति या पार्टी से देश की सेना की तुलना करना देश को कतई स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

सांसद ने यह भी कहा कि पिछले दिनों भाजपा के एक मंत्री ने सेना की एक महिला अधिकारी के खिलाफ अशोभनीय बात कही जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को कोर्ट के आदेश का इंतजार किए बिना उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। भाजपा ने अगर अपने मंत्री के घटिया बयान पर एक्शन लिया होता तो उपमुख्यमंत्री की ऐसी हिम्मत ना होती। सांसद ने मांग करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे पराक्रमी सेना का मनोबल तोड़ने वाला बयान देने पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तुरंत इस्तीफा देकर देश से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दलों के सांसदों के साथ तिरंगा यात्रा निकाले सरकार
सांसद दीपेंद्र ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सारा राष्ट्र एकजुट होकर उसका मुकाबला करता है। ऑपरेशन सिंदूर में विपक्ष के साथ 140 करोड़ देशवासियों ने सरकार का साथ दिया और अपने सशस्त्र बलों, तिरंगे के साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। सत्तारूढ़ दल को पहल करनी चाहिए कि इंडिया गेट से संसद भवन तक सभी दलों के सांसदों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाए और संसद के विशेष अधिवेशन में इसका समापन हो। संसद के माध्यम से संदेश जाए कि आतंकवाद के विरुद्ध जाति, धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरा भारत एकजुट है। इस दौरान सांसद पं. सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, सुखबीर फरमाना, पदम सिंह दहिया, जयभगवान आंतिल, मनोज रिढ़ाऊ, सुरेंद्र छिक्कारा, जयवीर आंतिल, अशोक सरोहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed