फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deputy Chief Minister gave a big statement in the case of death due to poisonous liquor

जहरीली शराब से मौत का मामला: उपमुख्यमंत्री चौटाला बोले- शराब से नहीं केमिकल पीने से हुई चार मौतें

Thu, 24 Nov 2022 03:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 03:37 PM IST
सार

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस फोड़ो आंदोलन चल रहा है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister gave a big statement in the case of death due to poisonous liquor
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहरीली शराब से मौत के मामले में बड़ा बयान दिया है। चौटाला ने कहा कि शराब से नहीं केमिकल पीने से चार मौतें हुई हैं। सोनीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यंमत्री ने बताया कि मरने वाले बोतल में केमिकल लाए थे। पानीपत की बंद पड़ी डिस्टलरी से दो लीटर की बोतल में केमिकल लाए थे उसे ही पिया व पिलाया।

विज्ञापन


बोले पाउडर लैस लिक्विड लाया गया था। पानीपत के डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। डिस्टलरी एक साल से बंद पड़ी थी, उसके पास लाइसेंस भी नहीं, केमिकल कैसे बाहर निकला इसकी जांच हो रही है। वह कोआपरेटिव सोसाइटी पानीपत की डिस्टलरी थी, एक साल से थी बंद पड़ी है। 
विज्ञापन


इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस फोड़ो आंदोलन चल रहा है। वह भिवानी में नौ दिसंबर को जजपा पार्टी के स्थापना दिवस समारोह का न्योता देने सोनीपत पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed