फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Department should ensure supply of clean drinking water to the people: DC

लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करे विभाग : डीसी

Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Department should ensure supply of clean drinking water to the people: DC
16jjrp01- लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता करते डीस
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडबल्यूएसएम) की सातवीं बैठक आयोजित हुई। अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद ने 22 मार्च तक चलने वाले जल महोत्सव पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी दी l
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति प्रदान करना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल समुचित मात्रा में मिले इसके लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग अभी से विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण व शहरी पेयजल उपभोक्ताओं को बकाया पेयजल बिल अदा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने लीकेज व इंसेंटरी पेयजल कनेक्शन, बिना टूटी के खुले चल रहें नलों को चिन्हित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीसी ने जल महोत्सव को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जन को जल संरक्षण, जल प्रबंधन व पेयजल की शुद्धता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन अमन मोर, राजेश कौशिक, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के जिला सलाहकार श्याम अहलावत, सिंचाई विभाग से पुनीत कुमार, शिक्षा विभाग से राजबाला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed