फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dense fog derailed trains, delaying them by several hours.

Sonipat News: घने कोहरे के चलते समय की पटरी से उतरीं ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं

Tue, 13 Jan 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dense fog derailed trains, delaying them by several hours.
सोनीपत। उत्तर भारत में घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर अप व डाउन लेन की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से एक से लेकर करीब छह घंटे तक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डाउन लेन की ट्रेनें देरी से : डाउन लेन पर नेताजी एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। पानीपत-नई दिल्ली व पानीपत-गाजियाबाद मार्ग की मेमू ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे तक लेट रहीं। कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन मेमू लगभग डेढ़ घंटे देरी से चली।
विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस यात्रियों के लिए सबसे अधिक परेशानी का कारण बनी जो करीब 5 घंटा 50 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा बठिंडा एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस भी एक से तीन घंटे से अधिक विलंब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप लेन की ट्रेनों पर भी असर : अप लेन में आम्रपाली एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 43 मिनट और मालवा एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे 40 मिनट की देरी से चली।
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू, गीता जयंती एक्सप्रेस और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी डेढ़ से ढाई घंटे तक विलंबित रहीं।
रेल अधिकारियों के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखनी पड़ी, जिससे समय पालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed