{"_id":"66785ca198ae7e72130710ed","slug":"demanded-extortion-of-rs-50-lakh-from-emergency-medical-officer-threatened-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120129-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, दी धमकी
Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर) से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत खानपुर कलां महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संयम जैन ने बताया कि वह रविवार को करीब 12 बजे अपने फ्लैट बी-17 पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया। इसी बीच उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने व्हाट्सएप पर मिले मैसेज का प्रिंट निकलवाकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
मेडिकल अधिकारी की तरफ से शिकायत मिली है। चिकित्सक के पास कॉल करने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 50 लाख रुपये मांगे जाने को लेकर कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिली है।-सुदेश कुमारी, महिला थाना प्रभारी, खानपुर कलां