फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to make toll free, villagers submitted demand letter

Sonipat News: टोल फ्री करने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र

Mon, 14 Aug 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to make toll free, villagers submitted demand letter
फोटो 01- टोल प्लाजा पर अपना मांगपत्र देने पहुंचे ग्रामीणों की अगुवाई करती भाजपा नेत्री मीना नरव
खरखौदा। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी गांव के मोड़ पर लगे टोल प्लाजा से बैंयापुर के ग्रामीणों ने उनके लिए टोल फ्री करने की मांग की है। ग्रामीणाें ने बिना टोल दिए आवाजाही करने के लिए टोल प्रबंधक को मांगपत्र सौंपा है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री मीना नरवाल की अगुवाई में मांगपत्र सौंपते हुए ग्रामीणाें ने कहा कि उन्हें खरखौदा स्थित कार्यालय में लगातार किसी न किसी काम को लेकर आना-जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें हर बार टोल देना पड़ रहा है, जिसे माफ किया जाए।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र में मेरठ से लोहारू जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी गुजरता है। झरोठी गांव के मोड़ पर टोल लगा हुआ है। अब बैंयापुर की पंचायत ने हरसाना गांव की पंचायत के साथ मिलकर एक मांगपत्र टोल कंपनी के प्रबंधक को सौंपा है। इसमें मांग की गई कि खरखौदा उनका उपमंडल है। उनकी पंचायत के साथ ही ग्रामीणों के बहुत से सरकारी काम खरखौदा में ही होते हैं। इसके लिए उन्हें विशेष रूप से खरखौदा में आवाजाही करनी पड़ती है, लेकिन सभी को टोल देकर जाना होता है। ऐसे में उनकी मांग है कि उन्हें इस टोल से नियमों के तहत दोनों गांवों के दायरे में आने के चलते छूट दी जाए। इस अवसर पर सरपंच हिमाचल सिंह, पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह, जोगिंद्र, काला, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, टोल फ्री नहीं हुआ तो करेंगे सड़क जाम
झरोठी टोल प्लाजा पर जब से दूसरी कंपनी का टेंडर शुरू हुआ है, क्षेत्र के लोग लगातार वहां पहुंचकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। रविवार को गांव थाना कला, थाना खुर्द व ककरोई के ग्रामीण भी टोल पर पहुंचे और मांग उठाई कि उनका टोल पर से गुजरना पहले की ही तरह निशुल्क किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय व्यावसायिक वाहनों का भी टोल आधा करने की मांग रखी। पहले कामर्शियल वाहनों का आधा टोल लगता था, अब पूरा ले रहे हैं। इस पर ग्रामीणों व टोल प्लाजा कंपनी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बन गई। दूसरी तरफ दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि टोल के आसपास के गांवों के वाहनों को फ्री में आने-जाने दिया जाए। अगले सोमवार तक स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री नहीं हुआ तो वह सड़क जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed