फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to improve the condition of streets, streets and community centers

Sonipat News: जोहड़, गलियों और सामुदायिक केंद्रों की हालत सुधारने की मांग

Mon, 27 Nov 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to improve the condition of streets, streets and community centers
फोटो :41: गांव राई स्थित बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों से बातचीत करते मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरें
राई। गांव राई स्थित बीडीपीओ कार्यालय में राई खंड के 30 से अधिक गांवों के सरपंचों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा से मुलाकात कर उनके सामने अपनी समस्या रखी। उनका कहना था कि गांवों में जोहड़ से लेकर सामुदायिक केंद्र तक की हालत बदतर हो रही है। इस दिशा में सरकार को पहल करनी चाहिए। ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने सरपंचों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने व समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सरपंच एसोसिएशन के महासचिव सुनील कटारिया ने बताया कि राई के कई गांवों में समस्या गंभीर बन चुकी हैं। गांवों के जोहड़ों का सुंदरीकरण करवाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही गांवों में स्ट्रीट लाइट की भी आवश्यकता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण हर गांव में सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए। इसके अलावा रसोई गांव को नगर पालिका में शामिल किए जाने का भी विरोध किया गया और मांग की गई कि वर्तमान ग्राम पंचायत का कार्यकाल पूरा होने दिया जाए। साथ ही कहा गया कि गांव सबौली में पंचायत की जमीन का अधिग्रहण किया गया था, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। सबौली में सामुदायिक केंद्र अभी अधूरा है। स्कूल 12वीं तक अपग्रेड किया जाना है। इसके अलावा कई अन्य गांवों में सड़कों से संबंधित समस्याएं भी रखी गईं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि राई ब्लॉक में बीडीपीओ की नियुक्ति स्थायी रूप से की जाए। बैठक में बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य के अलावा ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सीमा, सरपंच सुनील कटारिया, बिल्लू दहिया, नीटा सरपंच, फूल सिंह, मांगेराम, रविंद्र, संजय, साहब सिंह, हरीश, अनिल, सतीश कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो :41: गांव राई स्थित बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों से बातचीत करते मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरें

फोटो :41: गांव राई स्थित बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों से बातचीत करते मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed