फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to expel EC members

Sonipat News: ईसी के सदस्यों को निष्कासित कराने की मांग

Thu, 08 Aug 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to expel EC members
सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में धरने पर नारेबाजी करते शिक
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की शिक्षक (डीक्रूटा) व गैर शिक्षक यूनियन ने कहा कि कुलपति अपने सेवा के बाद विश्वविद्यालय का सामान अपने साथ अपने घर लेकर जाएंगे, केवल कुलपति ही नहीं रजिस्ट्रार भी अपने साथ विश्वविद्यालय का सामान अपने घर ले जाएंगे। यह प्रस्ताव कुलपति ने अपनी अध्यक्षता में की गई पहली ईसी (कार्यकारी परिषद) में पास किया है, इस दौरान रजिस्ट्रार भी थे। डीक्रूटा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस प्रकार के गैर संवैधानिक प्रस्ताव को तुंरत रद किया जाए व सरकार के विपरीत जाकर प्रस्ताव पास करने वाले ईसी के सदस्यों को निष्कासित किया जाए। विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर, कर्मचारी व शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विश्वविद्यालय के हित में शिक्षक, नॉन टीचिंग यूनियन व टेक्निकल यूनियन ने प्रस्ताव ईसी के फैसलों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने प्रस्ताव धरना स्थल पर पास किया। इस दौरान डीक्रूटा प्रधान डाॅ. अजय कुमार, टेक्निकल यूनियन के प्रधान बिजेंद्र, श्याम सुंदर, राजेश, प्रो. अवधेश शर्मा, प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, डा. धमेंद्र आजाद व अन्य नॉन टीचिंग यूनियन से राजकुमार शर्मा भूपेंद्र, ऊषा बत्रा व राकेश कुमारी सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed