{"_id":"659edc4de4b90e11800f4a49","slug":"demand-to-exclude-soil-from-mining-gave-ultimatum-of-up-to-20-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12179-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मिट्टी को खनन से बाहर करने की मांग, 20 तक का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मिट्टी को खनन से बाहर करने की मांग, 20 तक का दिया अल्टीमेटम
Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में ऑल हरियाणा अर्थ मूवर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन करते लोग। संवाद
सोनीपत। ऑल हरियाणा अर्थ मूवर्स एसोसिएशन के बैनर तले मिट्टी उठान का कार्य करने वालों ने बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार 20 जनवरी तक मिट्टी को खनन से बाहर नहीं करती तो यूनियन व किसानों की ओर से मिट्टी से संबंधित सभी कार्य रोक दिए जाएंगें। साथ ही वह अपने वाहनों को पुलिस लाइन के सामने लाकर खड़ा कर देंगे।
प्रधान राजेंद्र, राजेश कटारिया, राजकुमार फौजी बताया कि जब से मिट्टी के कार्य को खनन विभाग के अंतर्गत लाया गया है तभी से उन किसानों को परेशानी हो रही है जिनके खेत ऊंचे-नीचे हैं। उन्हें विभाग के नियमों के अंतर्गत अपने खेतों को समतल करने के लिए समस्याएं होती है। लोगों पर विभागीय नियम लागू होने से उनको मिट्टी से संबंधित कार्य करने से मुश्किलें आ रही हैं। जो लोग ट्रैक्टर, डंपर, बुलडोजर व अन्य साधनों से मिट्टी ढुलाई करते थे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। नियमों का पालन न करने पर उनके ऊपर 2 लाख से 20 लाख तक जुर्माना किया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पांच विधायकों ने मिट्टी को खनन से अलग करने के बारे में समर्थन दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मिट्टी को खनन से बाहर नहीं किया तो सभी अपने वाहनों को पुलिस लाइन के सामने खड़ा कर देंगे। मिट्टी से संबंधित सभी कार्यों पर रोक लगा देंगे।
इस दौरान मनीष दहिया, सुमेर, रिंकु दहिया, संदीप दहिया, संजय सरोहा, कूका, मोनू, नरेंद्र, नवीन दहिया, नीटू मौजूद रहे।