फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand raised to stop attacks on backward class people

Sonipat News: पिछड़े वर्ग के लोगों पर हो रहे हमलों पर रोक लगाने की मांग उठाई

Wed, 23 Apr 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to stop attacks on backward class people
फोटो 26: सोनीपत के गोहाना स्थित पंजाबी कॉलोनी में बैठक के दौरान पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा - फोटो : संवाद
गोहाना। पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा गोहाना की तरफ से पंजाबी कॉलोनी में बैठक की गई। इसमें लोगों ने सरकार से पिछड़ा वर्ग के लोगों पर हो रहे हमलों पर रोक लगाने की मांग की। गत दिनों गांव घड़वाल और कासंडी में पिछड़ा समाज के युवाओं की हत्या की गई थी। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

महासभा के मुख्य सलाहकार रामदिया रतेवाल ने कहा कि समाज में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जीवन और कार्यों को लेकर जागरूकता फैलाई जाए। जगह-जगह भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएं। बहुजन समाज हित मंच के प्रतिनिधि राजेश व प्रो. शमशेर भंडेरी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के जीवन पर निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी कराई जाएं। पिछड़ा समाज व अनुसूचित समाज के जितने भी संत हुए हैं उनकी याद में भी प्रतियोगिताएं कराई जाएं। समाज को एकजुट करने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष शेर सिंह बेडवाल ने की। इस दौरान रामभगत फौजी, महा सिंह पटवा, पवन, राजेश, कृष्ण सैनी, रामनिवास सैनी, नरेश देवी, मुकेश, अधिवक्ता गायत्री व पवन रावल, सुभाष वर्मा, रणधीर नागर व राजबीर जोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed