{"_id":"68a627c014d00e0e3b013b3e","slug":"demand-for-stoppage-and-extension-of-trains-in-sonipat-from-gm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140974-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जीएम से सोनीपत में ट्रेनों के ठहराव व विस्तार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जीएम से सोनीपत में ट्रेनों के ठहराव व विस्तार की मांग
Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत रेलयात्रियों से संबंधित मांगपत्र उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपते अनिल गौड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अनिल गौड़ ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर सोनीपत में ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग की।
उन्होंने कहा कि सोनीपत रेलवे जंक्शन पर होशियारपुर एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। जींद-सोनीपत पैसेंजर ट्रेन का विस्तार दिल्ली तक किया जाए। हिमालय क्वीन एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू किया जाए।
सचखंड एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति और हीराकुंड एक्सप्रेस का ठहराव भी किया जाए। खाटू श्याम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रींगस जाने वाली ट्रेन का ठहराव सोनीपत में किया जाएगा।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाए। इस पर महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।