फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for hanging of the accused in Vasundhara Sen murder case, memorandum submitted to PM

Sonipat News: बालिका की हत्या के केस में आरोपियों को फांसी देने की मांग, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for hanging of the accused in Vasundhara Sen murder case, memorandum submitted to PM
पीएम के नाम गोहाना तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठनों के सदस्य। स्रोत : पाठक 
गोहाना। दलित और पिछड़ी जातियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं ने बालिका की हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। बैकवर्ड नेता आजाद दांगी और सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग बाजवान के नेतृत्व में नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम गोहाना के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका 21 फरवरी को आठवीं कक्षा की परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन लापता हो गई थी। बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे समाज, खासकर दलित और पिछड़े वर्ग में भारी रोष है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसडीएम के न मिलने पर उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और कहा कि यह ज्ञापन प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी गई तो पूरे देश में दलित और पिछड़ा वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

इस मौके पर पूर्व प्रधान भीम सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश पवार, जगमहेंद्र बाजवान, महेंद्र खंदराई, रामफल मुडलाना, सूरजा सेन, अजमेर कंकरवाल, अनिल खंदराई, सतपाल धानक, सतबीर वाल्मीकि, सतवीर पोडिया, पूरणमल चहल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed