{"_id":"6a2e9db18a5eaa384a0880b2","slug":"demand-for-construction-of-a-community-center-and-birdhouse-at-swargdham-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155429-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वर्गधाम में सामुदायिक केंद्र व बर्ड हाउस बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वर्गधाम में सामुदायिक केंद्र व बर्ड हाउस बनाने की मांग
Mon, 15 Jun 2026 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर स्थित स्वर्गधाम में पहुंचे नपा अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा के समक्ष मा
खरखौदा। शहर के स्वर्ग धाम में व्यवस्था बनाए रखने का काम करने वाली स्वर्गधाम सुधार समिति की तरफ से रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा को बुलाकर स्वर्गधाम (श्मशान) का निरीक्षण करवाया गया। उसके बाद समिति की तरफ से स्वर्गधाम में सामुदायिक केंद्र व बर्ड हाउस बनाने की मांग रखी गई।
मांग पर नपा अध्यक्ष ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। स्वर्गधाम सुधार समिति सदस्य नरेंद्र सैनी ने बताया कि समिति की तरफ से विचार किया जा रहा है कि स्वर्गधाम में पक्षियों के लिए रहने व खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की जाए। इस कड़ी में यहां पर एक बर्ड हाउस बनाने पर विचार किया जा रहा है।
ऐसे में उनकी तरफ से नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल को स्वर्गधाम का निरीक्षण कराकर समिति की तरफ से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही एक मांग यह उठाई गई की नपा की तरफ से स्वर्गधाम में एक मेडिटेशन केंद्र का निर्माण किया जाए जहां पर अन्य गतिविधियां भी की जा सकें।
विज्ञापन
इसके साथ ही यहां पर पक्षियों के लिए बर्ड हाउस का भी निर्माण करवाया जाए। इस पर उन्हें नपा अध्यक्ष की तरफ से मांगों को सिरे चढ़ाने का आश्वासन मिला है। इस अवसर पर श्रवण सैनी, सुनील, सोनू, टनक, प्रवीन व अन्य मौजूद रहे।