{"_id":"653abe35d1763c27460148d5","slug":"demand-for-action-and-financial-help-against-private-hospital-administration-got-the-last-rites-done-after-explaining-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8414-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई व आर्थिक मदद की मांग, प्रशासन ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई व आर्थिक मदद की मांग, प्रशासन ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार
Fri, 27 Oct 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। रोहतक के निजी अस्पताल में रक्तदान करने के बाद घर आने पर गांव मुंडलाना के मनीष की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने रोहतक के शीला बाईपास स्थित निजी अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरना दिया था। हालांकि बुधवार रात करीब 12 बजे के बाद परिजन शव को लेकर मुंडलाना पहुंच गए थे। वीरवार दोपहर को ग्रामीणों ने रोहतक-पानीपत हाईवे के निकट संपर्क मार्ग पर शव रखकर धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम आशीष वशिष्ठ व एसीपी सोमबीर देशवाल ने ग्रामीणों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार करवाया।
गांव मुंडलाना निवासी मनीष ने रोहतक जाकर एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला के लिए रक्तदान किया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां पर मनीष की मौत हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने 24 अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद परिजन शव को लेकर रोहतक में शीला बाईपास स्थित अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग की थी। हालांकि बुधवार को देर रात परिजन शव को लेकर मुंडलाना चले गए थे। उन्होंने वीरवार की सुबह गांव में पंचायत की और एकत्रित होकर रोड जाम करने की बात कही। दोपहर को ग्रामीण रोहतक-पानीपत हाईवे पर पहुंच गए और शव को संपर्क मार्ग पर रखकर रोष प्रकट किया। करीब एक घंटे के बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ व एसीपी सोमबीर के ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन
वर्जन
मुंडलाना गांव के युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों को समझाया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी को आर्थिक मदद दिलाने को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-आशीष वशिष्ठ, एसडीएम, गोहाना