फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi Police constable missing along with his family

Sonipat News: दिल्ली पुलिस का हवलदार परिवार सहित लापता

Mon, 25 Sep 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable missing along with his family
दिल्ली पुलिस का जवान व उनके परिवार के सदस्य। स्रोत परिजन
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दिल्ली पुलिस के हवलदार अपने परिवार सहित संदिग्ध हालत में लापता हैं। उनके भाई ने सिटी थाना में उनके शिकायत देकर अज्ञात पर उनके भाई व परिवार को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव चटिया निवासी नफे सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई प्रवीन (33) दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-23 में रहते हैं। उनके साथ पत्नी रूबी (28), बेटी दीप्ति (9) व बेटा तेजस (2) रहते हैं। प्रवीन व उनके परिवार के तीनों सदस्य 21 सितंबर से लापता है। उसके भाई व भाई की पत्नी के मोबाइल घर पर ही मिले हैं। उनका कोई सुराग नहीं है। परिवार ने सभी की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी मिली। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन

सेक्टर-23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से परिवार के चार सदस्यों के लापता होने का पता लगा था। जिस पर अज्ञात पर बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed