फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi-Katra Expressway opened for trial, facilities still needed

Sonipat News: ट्रायल के लिए खोल दिया दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे, सुविधाओं की अब भी दरकार

Sun, 17 Nov 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Katra Expressway opened for trial, facilities still needed
फोटो 08: सोनीपत के गांव रुखी के पास दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के 200 मीटर दूर खुला हुआ ढा
सोनीपत/गोहाना। बहु प्रतीक्षित दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे को 15 दिन के ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इससे सफर बेशक आसान हो गया, लेकिन हाईवे पर सुविधाओं का अब भी टोटा है। जिले के गांव रूखी के पास पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग 71ए पर वाहनों के चढ़ने व उतरने के लिए इंटर चेंज (अंतर परिवर्तन) बनाया गया है। गांव ईशापुर खेड़ी के पास सोनीपत-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग 352ए पर वाहनों के लिए इंटर चेंज की सुविधा अभी शुरू नहीं की है। एक्सप्रेस-वे पर न तो फिलिंग स्टेशन हैं और न ही भोजन पानी की व्यवस्था है। अगर वाहन के टायर पंक्चर हो जाए तो पंक्चर बनवाने के लिए कोई दुकान तक नहीं हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे जिले की सीमा में गांव रुखी से सिवानामाल तक है। क्षेत्र में 26.8 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के प्रवेश और निकासी की दो जगह व्यवस्था होगी। एक्सप्रेस-वे को पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे 71-ए से जोड़ा गया है। इंटर चेंज से करीब 200 मीटर दूर नेशनल हाईवे 71ए पर फिलिंग स्टेशन व ढाबे की सुविधा है। गांव ईशापुर खेड़ी के पास जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352ए से जोड़ने का काम अभी बाकी है। वहां पर वाहन चालकों के लिए अभी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


महम रोड जुड़ने से भिवानी तक के लोगों को होगा फायदा
बरोदा हलके से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल एक्सप्रेस-वे से गोहाना-महम-भिवानी स्टेट हाईवे व बरोदा रोड पर भी इंटर चेंज बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एनएचएआई ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। विधायक का कहना है कि महम रोड को अगर एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाता है तो भिवानी, महम, लाखनमाजरा समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी फायदा मिल सकेगा। यहां के लोग नए एक्सप्रेस-वे के जरिए केएमपी एक्सप्रेस वे व पंजाब बॉर्डर की तरफ आसानी से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुमायूंपुर, रुखी व ईशापुर खेड़ी में बनेगा रेस्ट एरिया
एक्सप्रेस-वे के 12 किलोमीटर दूरी पर रोहतक के गांव हुमायूंपुर के पास खरखौदा-रोहतक स्टेट हाईवे, 32 किलोमीटर दूरी पर गांव रुखी के पास रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर और 57 किलोमीटर दूरी पर गांव ईशापुर खेड़ी के पास सोनीपत-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेस्ट एरिया का निर्माण किया जाना है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट इंजीनियर विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर यहां पर रेस्ट एरिया तैयार किए जाएंगे। रेस्ट एरिया में फिलिंग स्टेशन, टायर पंक्चर की दुकानें व खानपान की दुकानें शुरू की जाएंगी।

मार्च 2025 तक सभी इंटर चेंज का होगा निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से 670 किमी लंबे चार लेन एक्सप्रेस वे के निर्माण पर 39 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जनवरी 2022 में निर्माण शुरू हुआ था। एनएचएआई ने मार्च 2025 तक प्रदेश में 113 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के सभी इंटरचेंज पर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एक्सप्रेस-वे तैयार होने के बाद वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। श्रद्धालु 6 घंटे में 566 किलोमीटर की दूरी तय कर कटरा वैष्णो देवी जा सकेंगे। लोग अमृतसर, वैष्णो देवी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब तक आ जा सकेंगे।


हरियाणा प्रदेश की सीमा में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के तौर पर खोला गया है। कुछ जगहों पर इंटर चेंज का निर्माण अभी अधूरा है। मार्च 2025 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
- जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed