{"_id":"62e93bd0b3b7fb65805ee87a","slug":"delhi-kalka-express-train-will-run-from-august-17-railway-give-green-signal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway: 17 अगस्त से ट्रैक पर दौड़ेगी दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, रेलवे ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: 17 अगस्त से ट्रैक पर दौड़ेगी दिल्ली-कालका एक्सप्रेस, रेलवे ने दी हरी झंडी
Tue, 02 Aug 2022 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 08:29 PM IST
सार
Delhi-Kalka Express: इस ट्रेन से दिल्ली से कालका रूट पर चलने वालों को काफी लाभ होगा, दोपहर बाद चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। यात्री लंबे समय से इस ट्रेन को चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 17 अगस्त से ट्रैक पर दौड़ेगी। रेलवे ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। अप-डाउन की दो और ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस को पहले पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था। जिसे अब एक्सप्रेस का दर्जा दिया गया है। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के चलने से दोपहर बाद चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। 28 माह बाद स्थिति सामान्य होने पर रेलवे ने अधिकतर एक्सप्रेस, मेल व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया। रेलवे ने 17 व 18 अगस्त को दो और ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 14331 दिल्ली-कालका
विज्ञापन
एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस को पटरी पर दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 17 अगस्त को दिल्ली से शाम 4:15 बजे चलकर रात 9:40 पर कालका पहुंचेगी। जिसका 5:15 बजे सोनीपत ठहराव होगा। वहीं कालका-दिल्ली एक्सप्रेस 18 अगस्त को सुबह 7:40 बजे कालका से चलकर दोपहर 3:35 पर दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिससे यात्रियों के साथ पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ व पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्र में नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। दैनिक यात्रियों का कहना है कि सोनीपत स्टेशन से 40 हजार यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। यात्री इस ट्रेन को चलाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है।
यह भी पढ़ें : Railway: ट्रेन से सफर करने वालों के काम की खबर, हरियाणा के इन रूटों पर 28 माह बाद दौड़ेगी छह और पैसेंजर ट्रेन
रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ से राहत मिलेगी। रेलवे ने कोरोना काल से बंद पड़ी 8 पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की पहले ही हरी झंडी दे दी है। जिनमें 6 ट्रेनों का परिचालन सोमवार से शुरू किया। इनमें चार ट्रेनों को सोनीपत-जींद रूट व दो ट्रेनों को दिल्ली-पानीपत रूट पर चलाया गया है। वहीं अन्य दो पैसेंजर ट्रेनों को 10 अगस्त से नई दिल्ली-पानीपत रूट पर चलाया जाएगा।
रेलवे की ओर से दिल्ली-कालका एक्सप्रेस को 17 अगस्त व कालका-दिल्ली एक्सप्रेस को 18 अगस्त को चलाने का निर्णय लिया गया है। आठ पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की रेलवे ने पहले ही अनुमति दे दी है। दो और ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे