फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi has shut down the shop of lies and corruption : Mohanlal BaroliDelhi has shut down the shop of lies and corruption : Mohanlal Baroli

दिल्ली ने झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान को लगाया ताला : मोहनलाल बड़ौली

Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi has shut down the shop of lies and corruption : Mohanlal BaroliDelhi has shut down the shop of lies and corruption : Mohanlal Baroli
फोटो 31: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी बांटकर खुशी मना
सोनीपत। दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली ने झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान को ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा पर फिदा हो गई और ‘आप’दा विदा हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी बांटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है। दिल्ली में सरकार बनी है इसके लिए उन्होंने दिल्ली और हरियाणा की जनता का आभार जताया है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति की दुकान पर ताला लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने यमुना माई का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गलत राजनीति की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री पर यमुना के पवित्र जल में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इसका जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जिस दिन दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था उसी दिन उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा। हरियाणा में भी मतदान 5 तारीख को हुए और नतीजे 8 तारीख को घोषित हुए थे और दिल्ली चुनाव के लिए भी यही तारीख थी इसलिए उन्हें पहले से विश्वास था कि इस बार दिल्ली में ‘आप’दा जाएगी और भाजपा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed