फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi, gender check up case, sonipat team open

दिल्ली में चल रहे लिंग जांच के खेल का सोनीपत की टीम ने किया भंडाफोड़

Sat, 27 May 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत Updated Sat, 27 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi, gender check up case, sonipat team open
दिल्ली के लाजपत नगर में चारू कोहली क्लीनिक में सील की गई अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : amarujala beuro
जिले की पीएनडीटी टीम ने दिल्ली के लाजपत नगर स्थित चारू कोहली क्लीनिक में किए जा रहे लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। सोनीपत की टीम ने इस अभियान में दिल्ली की टीम को भी अपने साथ शामिल किया था। टीम ने मौके से लिंग जांच में संलिप्त महिला चिकित्सक व सहकर्मी को रंगे हाथों काबू किया। उनके पास से भ्रूण की लिंग जांच के नाम पर लिए गए 8800 रुपये भी बरामद किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत, दिल्ली की टीमों की संयुक्त कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग सोनीपत की टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली के लाजपत नगर के पास जंगपुरा स्थित चारू कोहली क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच का गोरखधंधा किया जा रहा है। इस पर उप सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा व डॉ. अवनिता कौशिक की टीम ने क्लीनिक में अल्ट्रसाउंड कराने के लिए डिकोय (महिला) को तैयार किया। इसके बाद टीम ने दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. गरिमा, डॉ. अनुश्री से संपर्क किया। इस पर एसडीएम नीरज अग्रवाल को सूचना दी गई। तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग सोनीपत व दिल्ली की संयुक्त टीम ने अस्पताल में दबिश की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एएनएम से किया सौदा
डिकोय ने क्लीनिक में लिंग जांच कराने के लिए वहां की एएनएम मीना से मुलाकात की। एएनएम व महिला के बीच लिंग जांच करवाने के लिए 8800 रुपये में सौदा तय हुआ। जिस पर एएनएम डिकोय को लेकर क्लीनिक के अंदर पहुंची, जहां पर क्लीनिक संचालक डॉ. मीनू सिंह व अन्य कर्मी संतोष से मुलाकात करवाई। जहां डिकोय ने सहकर्मी को 8800 रुपये थमा दिया। इसके बाद लिंग जांच करने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग सोनीपत व दिल्ली की संयुक्त टीम ने क्लीनिक में छापामार कार्रवाई कर दी। टीम ने क्लीनिक संचालक डॉ. मीनू सिंह, महिला कर्मी संतोष व एएनएम मीना को लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने सहकर्मी संतोष के पास से डिकोय द्वारा दिए गए 8800 रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम नीरज अग्रवाल की शिकायत पर क्लीनिक संचालक डॉ. मीनू सिंह, महिला कर्मी संतोष व एएनएम मीना के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। दिल्ली व सोनीपत की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान मौके से बरामद हुई अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया, जिसके बाद अब पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में पांच मामले पकड़े
सोनीपत की टीम ने दो माह के दौरान पांच मामले पकड़े हैं। टीम ने दो माह में प्रदेश के साथ ही दिल्ली व यूपी में भी कार्रवाई की है। सोनीपत की टीम ने अन्य जिलों व प्रदेशों की टीमों को साथ लेकर दो माह में पानीपत के समालखा, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव किशनपुर बराल व मेरठ तथा दिल्ली के नरेला में लिंग जांच का भंडाफोड़ किया। अब लाजपत नगर दिल्ली में कार्रवाई की गई है।

लिंग जांच को नहीं किया जाएगा सहन
लिंग जांच को किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सोनीपत की टीम लगातार लिंग जांच पर नकेल के लिए इस अभियान को आगे बढ़ा रही है। सोनीपत के साथ ही अन्य जिलों व प्रदेशों में भी टीम लगातार कार्रवाई कर लिंग जांच में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर रही है। अब दिल्ली के लाजपत नगर में छापामार कार्रवाई की गई है।
-डॉ. आदर्श शर्मा, पीएनडीटी अधिकारी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed