फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi Assembly Elections: Security tightened on the border, Delhi Police is monitoring along with Sonipat.

दिल्ली विस चुनाव : बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सोनीपत के साथ दिल्ली पुलिस कर रही निगरानी

Wed, 05 Feb 2025 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Security tightened on the border, Delhi Police is monitoring along with Sonipat.
फोटो 14: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा में तैनात महिला पुलिस पुलिस बल। स्रोत पाठक
सोनीपत। दिल्ली में बुधवार को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर के साथ नाहरी, प्याऊ मनियारी से नरेला बॉर्डर, सफियाबाद-नरेला बॉर्डर पर नाके लगा रखें हैं। वाहनों की जांच करने के बाद ही आगे भेजा जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सीसीटीवी लगाने के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सजग है। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है। पुलिस टीम दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रख रही है। वाहनों में अवैध रूप से शराब व नकदी दिल्ली भेजी जा सकती है। इस पर पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने भी बॉर्डर क्षेत्र में सभी नाकों पर कड़ी निगरानी कर दी है। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं, ताकि बारीकी से हर गाड़ी और शख्स पर नजर रखी जा सके। दिल्ली पुलिस संवेदनशील बॉर्डर पर फ्लैग मार्च और संयुक्त ऑपरेशन भी चला रही है। पुलिस ने बॉर्डर पर पिकेट बनाकर चौकसी बढ़ा दी है। हरियाणा की तरफ से चुनाव के दौरान अवैध रूप से शराब या नकदी न ले जाई जा सके इसके लिए प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


अलर्ट किया गया जारी

दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर रखा है। पुलिस आपराधिक प्रवृति के लोगों की निगरानी रख रही है। उन्हें दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने से रोकने को सभी कदम उठाए गए हैं। सभी बॉर्डर की सीमाओं पर नाकाबंदी कर 24 घंटे जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed