{"_id":"66dcdcd19c0177cad5044c94","slug":"delhi-ambala-up-down-track-disrupted-for-one-hour-many-trains-affected-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124173-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली-अंबाला अप-डाउन ट्रैक एक घंटा बाधित, कई गाड़ियां प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली-अंबाला अप-डाउन ट्रैक एक घंटा बाधित, कई गाड़ियां प्रभावित
Sun, 08 Sep 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत में शुगर मिल के पास फ्लाईओवर के नीचे हादसे के बाद अप-डाउन लाइन पर खड़ी ट्रेनें,
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला अप-डाउन ट्रैक पर शनिवार को शुगर मिल के पास फ्लाईओवर के नीचे हादसा होने के बाद करीब 1 घंटा ट्रैक बाधित रहा। इससे अप डाउन रूट की कई गाड़ियां प्रभावित हुई। ऐसे में दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोनीपत के पास दिल्ली-अंबाला रूट पर सुबह अचानक गोवंश कटने के बाद सुबह करीब 8:05 बजे हादसे के बाद 9:15 बजे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस 8:05 से 855 बजे तक अपलाइन पर खड़ी रही। एचएनके सवारी गाड़ी सुबह 8:00 से 9:02 बजे तक डाउन लाइन पर खड़ी रही। ट्रेन संख्या 22429 पठानकोट एक्सप्रेस को 13 मिनट सोनीपत स्टेशन, ट्रेन संख्या 04178 केडीएम सवारी गाड़ी को 8:19 से 9:20 बजे तक सांदल कलां स्टेशन के पास रोका गया। इनके अलावा ट्रेन संख्या 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस का 14 मिनट, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस का 8 मिनट, 04449 सवारी गाड़ी का 10 मिनट, 11841 गीता जयंती का 16 मिनट संचालन प्रभावित हुआ। ट्रैक बाधित होने से दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आश्वासन पर भी नहीं हुई कार्रवाई
मौके पर पहुंचे जिला पार्षद संजय बड़वासनी, योगेश गहलावत सहित कई गोभक्ताें ने कहा कि जिला में कई बार प्रशासन की लापरवाही के चलते गोवंश हादसे से अपनी जान गवां चुके हैं। कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला गोहाना में भी सामने आया था। पांच दिन पहले नगर निगम अधिकारियों से मांग की गई थी कि राजस्थान से आने वाले गोवंशों पर प्रतिबंध लगाया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। गोवंशों की स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।