फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delays in schemes will not be tolerated; benefits must reach eligible beneficiaries on time: DC

योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, पात्रों तक समय पर पहुंचे लाभ : डीसी

Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Delays in schemes will not be tolerated; benefits must reach eligible beneficiaries on time: DC
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। जनसेवा से जुड़े कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने वीरवार को लघु सचिवालय में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्राचार को बढ़ावा देने, रजिस्ट्री प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव-गांव चलाएं किसान आईडी बनाने का अभियान
उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र किसान की किसान आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को आईडी के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि किसान आईडी बनाने में आने वाली तकनीकी या अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर स्कूल भवनों का होगा तकनीकी ऑडिट
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की इमारतों का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भवन असुरक्षित या कंडम घोषित किए गए हैं उन्हें नियमानुसार ध्वस्त कराया जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों को बारिश के मौसम को देखते हुए मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, सैनिटाइजेशन और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed