फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delay in construction of Rathdhana Road, expected to open by May 10

Sonipat News: राठधना रोड के निर्माण में देरी, 10 मई तक खुलने की आस

Mon, 15 Apr 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of Rathdhana Road, expected to open by May 10
सोनीपत के आईटीआई चौक पर नगर निगम की ओर से निर्मित किए गए राठधना रोड से गुजरते वाहन। संवाद
सोनीपत। राठधना रोड पर निर्माण में देरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम की ओर से 3.30 करोड़ रुपये की लागत से 990 मीटर लंबी चार लेन सड़क का निर्माण कर लिया गया है। साथ ही नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए एक मार्ग को भी खोल दिया है। हालांकि दूसरे मार्ग को खोलने के लिए अभी एक माह इंतजार करना पड़ेगा। यह मार्ग के 10 मई तक खुलने की उम्मीद है। इस दौरान डिवाइडर पर ग्रिल लगाने के साथ ही सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। राठधना मार्ग के शुरू होने से वाहन चालकों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने साढ़े तीन साल से आईटीआई चौक से बंदेपुर तक अधूरे पड़े 990 मीटर मार्ग का निर्माण शुरू करने के लिए 25 नवंबर, 2023 को राठधना रोड को बंद कर दिया था। इसके बाद निगम ने निर्माण करना शुरू कर दिया था। मार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को हटाना शुरू किया गया। सड़क निर्माण के साथ बिजली की एक हाईटेंशन और दो लो-टेंशन लाइन भी हटाई गई। लाइन शिफ्ट करने में ही करीब ढाई माह बीत गए थे। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली थी।
विज्ञापन




सड़क मार्ग खुलने के बाद लोगों को मिलेगी राहत
सड़क निर्माण व इसके साथ ही डिवाइडर पर ग्रिल व मार्ग के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य पूरा होने के बाद हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। मार्ग पर पटेल नगर, बैंयापुर खुर्द, कैलाश कॉलोनी, बंदेपुर, नरेंद्र नगर, रूप नगर, उत्तम नगर, पंचशील कॉलोनी, डबल स्टोरी, शंकर कॉलोनी के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। आमजन के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व अन्य शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क के दोनों ओर बिछाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
राठधना रोड पर 36 फुट चौड़ी सड़क को डिवाइडर के साथ सीमेंटेड कंक्रीट से बनाया गया है। सड़क पर बीच में 2.5 ढाई फुट चौड़ा डिवाइडर बनाया गया है। इसके दोनों तरफ 5.5 मीटर (18 फुट) चौड़ी आरएमसी की सड़क बनाई गई है। इसके बाद राठधना से आईटीआई चौक की तरफ आने वाले रास्ते को वाहन चालकों की सुविधा के चलते खोला गया है। दोनों तरफ के बचे हुए कच्चे रास्ते को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा। दोनों तरफ से गुजर रही पेयजल आपूर्ति और सीवरेज की लाइन वाले क्षेत्र पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी, ताकि भविष्य में मरम्मत के कार्य को आसानी से किया जा सके। डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी।




यह है मुख्य बिंदु

- 10 हजार से ज्यादा वाहन रोजाना निकलते हैं
- 12 से ज्यादा कॉलोनियां बसी हैं
- 1 किमी में एक लाख आबादी रहती है

- 15 गांवों के लोग इस रास्ते का प्रयोग करते हैं
- 3.03 करोड़ रुपये से चल रहा निर्माण कार्य
- 3 महीने की डेडलाइन तय थी, लेकिन बिजली लाइन शिफ्ट करने में समय लगा

वर्जन
बिजली लाइन शिफ्ट किए जाने के चलते निर्माण में देरी हुई है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल बिछाने और डिवाइडर पर ग्रिल लगाए जाने का कार्य बाकी है। 10 मई तक निर्माण कार्य पूरा किए जाने के बाद मार्ग पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed