फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   : Decision to run the lab 24 hours in view of increasing cases

डेंगू से लड़ाई : बढ़ते मामलों को देख लैब को 24 घंटे चलाने का निर्णय

Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
: Decision to run the lab 24 hours in view of increasing cases
सोनीपत। डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। तीन दिन पहले जीवन नगर के रहने वाले एक पीड़ित की दिल्ली में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए नागरिक अस्पताल में 24 घंटे डेंगू लैब खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे मरीज के रक्त के नमूनों की जांच अब रात को भी होगी। अभी तक लैब में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जांच होती थी। डेंगू लैब में टेक्नीशियन अब रात को भी ड्यूटी देंगे। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

डेंगू के लगातार बढ़ते केस से चिंतित अस्पताल प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है। जिले में डेंगू के अब तक 37 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल में पहली बार डेंगू जांच लैब 24 घंटे खोलने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 300 मरीज आ रहे हैं, जिनमें 60 फीसदी मरीज वायरल के शामिल हैं। निजी अस्पतालों में भी 55-60 फीसदी वायरल के ही मरीज हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दे रहे हैं। वर्तमान में लैब में रोजाना 70 से ज्यादा रक्त के नमूनों की डेंगू जांच की जा रही है। यहां पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों से रक्त के नमूने आ रहे हैं। नमूनों की जांच अब लैब में 24 घंटे हुआ करेगी। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से लैब टेक्नीशियन अब तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरजनित बीमारियों की जानकारी, सुझाव, शिकायत के लिए अस्पताल के कमरा नंबर-59 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 8607187505 है।
विज्ञापन

लोगों को डेंगू के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही डेंगू की जांच के लिए 24 घंटे लैब खोलने का निर्णय लिया गया है। लैब टेक्नीशियनों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। लोगों से अपील है कि वे डेंगू से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने स्वास्थ की जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह पर उपचार लें। - डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed