{"_id":"63f3c84f21eb2deaf902194a","slug":"deceased-identified-as-basketball-player-sonipat-news-c-17-1-73019-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में हुई मृतक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में हुई मृतक की पहचान
Tue, 21 Feb 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास पठानकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से मरने वाली युवती की पहचान हो गई है। युवती गांव गढ़ मिरकपुर निवासी बास्केटबॉल खिलाड़ी अन्नु थी। वह काफी समय से अपने मामा के घर रह रही थी।
मृतका के मामा ने बताया कि अन्नु का रोहतक के किशोरी कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में दाखिला करवाया था। 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई गुरु सदन, बड़वासनी से की थी। 17 फरवरी को अन्नु विद्यालय के छात्रावास से अपने कपड़े लाने की बात कहकर घर से निकली थी। जिसके बाद अपनी एक सहेली दादरी निवासी उषा सांगवान के साथ मयूर विहार स्थित प्रशिक्षक के निवास पर उनके बेटे के जन्मदिन में गई थी। 18 फरवरी सुबह सहेली को बिना बताए और अपना मोबाइल वहीं छोड़कर प्रशिक्षक के घर से चली गई थी। जिसकी जानकारी सहेली ने शाम को परिजनों को दी। अन्नु की हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने रविवार को अन्नु की गुमशुदगी की शिकायत कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को भी दी थी। अन्नु के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।