फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   death, accident, woman, injured, auto, gohana, sonepat

दो ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

Sat, 02 Jul 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, गोहाना
अमर उजाला/ ब्यूरो, गोहाना Updated Sat, 02 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
death, accident, woman, injured, auto, gohana, sonepat
घटनास्थल पर उपस्थित लोग - फोटो : sonepat
गोहाना-महम रोड स्थित जींद बाईपास के नजदीक पर शुक्रवार को दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव व घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


गांव कथूरा निवासी सुनील ऑटो चालक गांव से गोहाना सवारी लेकर जा रहा था। गोहाना-महम रोड स्थित जींद बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे एक ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। इसमें आहुलाना निवासी महिला रमल (65) की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला रमल अपने बेटे मंगत के साथ गांव से जींद अपनी बेटी के घर किसी काम से जाने के लिए गोहाना आ रही थी। रास्ते में उसकी इस इस हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हवलदार जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने महिला के बेटे मंगत के बयान पर ऑटो चालक कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed