{"_id":"6af4cf68c7026a0d0a09c5a8","slug":"deadline-for-applications-for-ration-depots-in-haryana-extended-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163754-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 25 नवंबर तक मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 25 नवंबर तक मिलेगा मौका
विज्ञापन
-प्रदेशभर में 2651 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस किए जाएंगे जारी
-महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा में उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपो) के लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। प्रदेशभर में 2651 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र आवेदक अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 अक्तूबर को इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया था। योजना का उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों को राशन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जहां उचित मूल्य की दुकानें दूर स्थित हैं। योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। इच्छुक आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला और गांववार रिक्त दुकानों का ब्योरा वेबसाइट पर
उपायुक्त ने बताया कि आवेदन से संबंधित पात्रता शर्तें, दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://haryanafood.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा रिक्त उचित मूल्य की दुकानों का जिला और गांववार विवरण भी विभागीय व संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी किया गया है। इससे आवेदक अपने क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।