फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead in Stunt

स्टंट करने में गंवाई जान

Thu, 02 Oct 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 02 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन

टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले एक खतरनाक स्टंट शो की नकल करते समय गांव नांगल कलां में 11वीं के एक छात्र की जान चली गई।

विज्ञापन


घटना के समय वह शीशे के सामने खड़ा होकर एक रस्सी से स्टंट कर रहा था। इस दौरान गले में रस्सी का फंदा कस  गया। किशोर की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया।

बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव नांगल कलां निवासी राहुल तुषीर (16) शहर के साउथ प्वाइंट स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। स्कूल से घर जाने के बाद वह बुधवार को अपने घर पर टीवी देख रहा था।
विज्ञापन


टीवी पर खतरनाक स्टंट शो चल रहा था। इसको देख कर वह घर में रखी प्लास्टिक की रस्सी ले आया और शो की नकल कर स्टंट करने लगा।

आरंभ में तो परिजनों ने इस पर टोकाटाकी की, लेकिन बाद में परिजन काम में लग गए। तुषीर आइने के सामने खड़ा हो गया और टीवी में चल रहे स्टंट की नकल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जिस रस्सी से वह स्टंट कर रहा था वह उसके गले में कस गई और उसकी जान चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो राहुल की मौत हो चुकी थी।

राज्य स्तर का था खिलाड़ी
राहुल स्कूल खेलों में फुटबाल और तैराकी का शौकीन था। वह स्टेट लेवल पर कई बार फुटबाल और तैराकी में पदक जीत चुका था।  उसके सहपाठियों की मानें तो तुषीर में हर समय कुछ न कुछ नया करने की ललक रहती थी। तैराकी में भी वह नए करतब दिखाता था। राज्य स्तर के खिलाड़ी की मोत से स्कूल स्टाफ और उसके साथी खिलाड़ियों को भी धक्का लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed