फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body, postmartom house, mistri

कम्प्रेशर फटने से मरे मिस्त्री का शव पोस्टमार्टम हाउस में फूला, एसी नहीं चलने का आरोप

Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
dead body, postmartom house, mistri
गन्नौर। गांव लड़सौली सीएनजी पंप के पास टायर पंक्चर की दुकान पर तेज हवा के दबाव से कम्प्रेशर फटने से मिस्त्री की मौत हो गई। सामान्य अस्पताल में मिस्त्री का शव फूल गया। जिला पार्षद का आरोप है चेंबर का एसी बंद होने के चलते शव फूल गया है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिला पार्षद ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांव राजलूगढ़ी का रमेश लड़सौली सीएनजी पंप के साथ में टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। सोमवार को उसने हवा भरने के लिए कम्प्रेशर चालू किया और दूसरे काम में व्यस्त हो गया। इसी दौरान तेज हवा का दबाव होने की वजह से अचानक धमाके के साथ कम्प्रेशर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े, लेकिन हादसे में लगी गंभीर चोटों की वजह से रमेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना बड़ी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया था। अस्पताल में पहुंचे जिला पार्षद जयदीप मलिक ने बताया कि चेंबर का एसी नहीं चलने से शव फूल गया। वहीं पीएमओ जयभगवान का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे में पता लगाया जाएगा। अगर मामले में किसी की लापरवाही मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव विच्छेदन गृह में लगातार सामने आ रहीं खामियां
सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में लगातार खामियां सामने आ रही हैं। चार दिन पहले किसान के शव को चूहे कुतर गए थे। जिसमें अधिकारियों ने कार्रवाई की है। वहीं अब शव फूलने के आरोप लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed