फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of youth found in NCR Water Channel canal

Sonipat News: एनसीआर वाटर चैनल नहर से मिला युवक का शव

Fri, 23 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in NCR Water Channel canal
खरखौदा। एनसीआर वाटर चैनल नहर में बुधवार को संदिग्ध रूप से डूबे गांव बरोणा के दीपक का शव वीरवार सुबह 9 बजे छिन्नौली गांव के पास से बरामदर कर लिया गया है। इससे पहले दीपक के पिता रमेश ने बेटे के साथियों पर कहीं छिपाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

गांव बरोणा निवासी दीपक अपने साथी गांव के ही समीर व हर्षित तथा सिसाना के संजय के साथ एनसीआर वाटर चैनल नहर में बुधवार दोपहर बाद नहाने गया था। तीन बजे दीपक नहर में डूब गया। यह सूचना उनके साथियों ने पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही परिवार व गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात तक दीपक का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

ऐसे में दीपक के पिता रमेश ने समीर, हर्षित व संजय पर ही दीपक को कहीं पर छिपाने का आरोप लगाते हुए उसकी तलाश करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को दीपक की नहर में तलाश करने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। सुबह 9 बजे दीपक का शव छिन्नौली गांव के पास से नहर से बरामद कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed