फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of youth drowned in Johad recovered, action will be taken on the basis of post-mortem report

जोहड़ में डूबे युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Johad recovered, action will be taken on the basis of post-mortem report
दीपांशु का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गांव जठेड़ी के जोहड़ में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। युवक गांव जठेड़ी में अपनी बुआ के घर रहता था।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव दादरी का रहने वाला दीपांशु (18) फिलहाल गांव जठेड़ी में अपनी बुआ राधा के पास रह रहा था। राधा की पांच बेटियां हैं, जिसके चलते वह दीपांशु को चार साल से अपने पास रखती थी। वह रविवार रात को खाना खाकर गया था। जिसके बाद पता लगा था कि वह जोहड़ में डूब गया है। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई थी। जोहड़ काफी गहरा होने व दूषित पानी भरा होने के कारण उसकी तलाश में दिक्कत आ रही थी। मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से दीपांशु का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने भी अभी कोई संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
युवक का शव जोहड़ के अंदर से ही बरामद किया गया है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।

गांव जठेड़ी में युवक की मौत के बाद विलाप करती बुआ व अन्य परिजन।

गांव जठेड़ी में युवक की मौत के बाद विलाप करती बुआ व अन्य परिजन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed