फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughters made rakhis on the tricolor theme and sent them to their soldier brothers

Sonipat News: बेटियों ने तिरंगा थीम पर राखियां बनाकर सैनिक भाइयों को भेजीं

Tue, 12 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters made rakhis on the tricolor theme and sent them to their soldier brothers
फोटो 07- सोनीपत के राजकीय कन्या विद्यालय में देशभ​क्ति पर आधारित बनाई गई राखी दिखाती छात्राएं।
सोनीपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न राजकीय विद्यालयों की छात्राओं ने सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए राखियां तैयार की हैं।
विज्ञापन

यह राखियां विशेष रूप से तिरंगा थीम पर बनाई गईं हैं। इनमें राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंग केसरिया, सफेद, हरा को विशेष रूप से उकेरा गया है। सोमवार को राखियों के साथ छात्राओं ने भावपूर्ण पत्र व शुभकामना संदेश भी भेजे हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति गीत, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, तिरंगा थीम पर हस्तकला निर्माण व अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उनकी गरिमा के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि छात्राओं ने अपने संदेश में मातृभूमि की रक्षा में सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन, बलिदान के प्रति गहरी श्रद्धा व आभार प्रकट किया। कई बेटियों ने पत्रों में लिखा कि वह भले ही अपने परिवार, घर से दूर सरहद पर हैं लेकिन इस राखी के माध्यम से उन्हें यह अहसास होगा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

कुछ छात्राओं ने सैनिक भाइयों को देश का असली रक्षक बताया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वह अपने घर, प्रतिष्ठान, संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें। प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, संस्थानों में तिरंगा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed