फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughter Kajal won the Bharat Kesari title and daughter-in-law Kirtika became Bharat Kumari

Sonipat News: बेटी काजल ने जीता भारत केसरी खिताब तो बहू कीर्तिका बनीं भारत कुमारी

Thu, 06 Jun 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Daughter Kajal won the Bharat Kesari title and daughter-in-law Kirtika became Bharat Kumari
सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक अकादमी की खिताब विजेता पहलवान काजल व कीर्तिका गदा लिए
सोनीपत। गांव लाठ की बेटी काजल व गांव पिपली खेड़ा की बहू कीर्तिका ने दंगल में दम दिखाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। इन पहलवानों ने हिमाचल के कांगड़ा में आयोजित भारत केसरी दंगल में भारत केसरी व भारत कुमारी का खिताब जीता हैं। दंगल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 60 महिला पहलवानों ने भाग लिया था। इनमें से अधिकतर राष्ट्रीय स्तर की पहलवान थी। दाेनों पहलवानों का खिताब जीतकर लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

काजल व कीर्तिका कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। काजल ने भारत केसरी दंगल में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकराण को 10-0 के एकतरफा मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले काजल ने 1 से 2 जून को हिसार में हुई हरियाणा अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। काजल अब तक दस बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकीं हैं। इससे पहले भी काजल ने साल 2022 में अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
विज्ञापन

वहीं पिपली खेड़ा की बहू कीर्तिका ने भी हिमाचल में हुए दंगल में भाग लेकर भारती कुमारी के खिताब पर कब्जा जमाया। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने कीर्तिका सोनीपत के गांव पिपलीखेड़ा में विवाहित हैं। कीर्तिका ने दंगल में रोहतक की पुष्पा को हराया। इससे पहले भी कीर्तिका ने इस साल राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। वह साल 2023 में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकीं हैं। वहीं साल 2022 में अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी कांस्य हासिल कर चुकी हैं। ध्यानचंद एवं भीम अवार्डी कुलदीप मलिक ने बताया कि काजल व कीर्तिका देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने की प्रतिभा रखती हैं। पहलवानों के खिताब जीतने पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, एईओ जगबीर मलिक, शमशेर व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed