फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Darshan of Thakurji is possible even through selfless devotion: Shastri

निष्काम भक्ति से भी संभव है ठाकुरजी के दर्शन : शास्त्री

Wed, 18 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Darshan of Thakurji is possible even through selfless devotion: Shastri
जीवन नगर में आयोजित भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत : समिति
सोनीपत। जीवन नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सामने मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास कैलाश चंद्र शास्त्री ने भावात्मक भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी के दर्शन केवल सच्ची और निष्काम भक्ति से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन केवल विषय वस्तुओं के भोग के लिए नहीं बल्कि कृष्ण भक्ति के लिए मिला है। शास्त्री ने कहा कि आज का मनुष्य भौतिकवादी जीवनशैली में फंसकर प्रभु भक्ति से दूर होता जा रहा है। इससे उसका अमूल्य जीवन व्यर्थ हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से स्वयं भगवान कृष्ण भक्तों को दर्शन दे रहे हैं इसलिए सभी को भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बरसाना लड्डू होली महोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कथा का आयोजन हंसवाहिनी महिला मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन, उप प्रधान सरिता मिश्रा तथा मंडल की सदस्याओं रानी नायडू, चम्पा, नीलम, रेखा, मंजू, अनीता, सुदेश, पिंकी, प्रियंका, सोनिया, सीमा, मीनू, नेहा, कंचन, आशा, अर्चना और जीवन नगर के समस्त भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed