फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cyber crime, fraud, 1.32 lakhs, case, sonipat

साइबर ठगों के चक्कर में फंसी बैंक कर्मी, युवक और महिला, 1.32 लाख रुपये गंवाए

Mon, 27 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
cyber crime, fraud, 1.32 lakhs, case, sonipat
सोनीपत। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने निजी बैंक कर्मी, युवक और महिला को निशाना बनाया है। निजी बैंक कर्मी के खाते को केवाईसी करने के नाम पर एक लाख, भारतीय सेना कर्मी बनकर युवक को कार बेचने के नाम पर 20149 रुपये और महिला को 20 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 12200 रुपये की ठगी की गई है। सिविल लाइन, सिटी थाना व बुटाना चौकी पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सेक्टर-15 की रहने वाली दिप्ती अरोड़ा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह निजी बैंक में काम करती हैं। उनकी निजी बैंक में एफडी है। 17 जुलाई को उसके पास एक युवक का फोन आया था। उसने उसे बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि उनका बैंक खाता केवाईसी नहीं किया गया है। वह अपने खाते को केवाईसी करा लें। युवक ने उससे फोन पर बातचीत करने के साथ ही कुछ मैसेज भी भेजे थे। जिसके बाद उसे ई-मेल से पता लगा कि उसकी एफडी से एक लाख रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ठगों तक पहुंचने के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय सेना कर्मी बनकर ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर की ठगी
शहर के अशोक विहार के रहने वाले प्रियवर्त ने ओएलएक्स पर एक कार देखकर व्यक्ति से बातचीत की तो उसने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया। प्रियवर्त का आरोप है कि भारतीय सेना कर्मी बताने पर वह उसके झांसे में आ गया। बाद में उसने कार बेचने के नाम पर उससे खाते में 20149 रुपये डलवा लिए। उसके बाद आरोपी ने न तो कार दी और न ही उसके पैसे वापस किए। 22 जुलाई को उसे ठगी का पता लगा। जिस पर उसने गोहाना रोड चौकी में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर की ठगी
गांव बुटाना की रहने वाली एक महिला को 20 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगी की गई है। सविता ने बुटाना चौकी पुलिस को बताया कि उसके पास एक नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि उनकी 20 लाख रुपये की लॉटरी लगी है और इसकी राशि प्राप्त करने के लिए उसे एक बैंक खाते में 12200 रुपये डालने को कहा। जिस पर उसने खाते में नकदी डाल दी और उसके बाद में उसे न तो इनाम की राशि मिली और उसके 12200 रुपये भी चले गए। इस मामले के जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। उसे पास जिस नंबर से फोन आया था उसकी डिटेल निकाली जा रही है।

वर्जन
साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात करते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी सांझा न करें। कोई जानकारी देनी है तो संबंधित बैंक में जाकर ही दें। इससे ठगी से बचा जा सकता है। पुलिस ठगों तक पहुंचने के लिए साइबर टीम की मदद ले रही है। जल्द ठगों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed