फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cultural heritage is a source of inspiration for the future: Dr. Pushpa

सांस्कृतिक विरासत भविष्य के लिए प्रेरणा स्रोत : डॉ. पुष्पा

Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cultural heritage is a source of inspiration for the future: Dr. Pushpa
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की तरफ से शुक्रवार को ज्ञान भारतम् पहल पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि देश के विकास के लिए जागरूक व उत्तरदायी नागरिक तैयार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए ज्ञान भारतम् पहल कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से, इतिहास से और उन्हें करीब से समझने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. पुष्पा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की धरोहर नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि उनके घर पर यदि 75 वर्ष पुराना कोई भी सामान पत्र, डायरी, अखबार व पोशाक आदि है तो उसे अपने जिले के संग्रहालय या अभिलेखागार में अवश्य दान करें, क्योंकि ऐसा करने से न केवल उस वस्तु को संरक्षण मिलेगा साथ ही ऐतिहासिक जानकारी का दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed