Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crowds throng markets for Chhath Puja shopping on the occasion of Kharna

Sonipat News: खरना पर छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री से सजे स्टॉल

Sun, 15 Nov 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng markets for Chhath Puja shopping on the occasion of Kharna
- सब्जी मंडी सहित शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से रही चहल-पहल
विज्ञापन

- बांस के सूप, सुपली, टोकरी और मिट्टी के बर्तनों की रही मांग
- नारियल, गन्ना और मौसमी फलों की भी जमकर हुई खरीदारी
फोटो 33 से 37 तक :
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शनिवार को खरना के अवसर पर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। छठ पूजा की तैयारियों में जुटे पूर्वांचल समाज के लोगों ने सुबह से ही बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया। पूजा में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक सामग्री की खरीदारी के लिए सब्जी मंडी सहित शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों के बाहर पूजन सामग्री के स्टॉल सजे नजर आए। महिलाओं के साथ पुरुष भी परिवार सहित पूजा का सामान खरीदने पहुंचे। इससे बाजारों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
दीपावली के बाद से ही पूर्वांचल समाज के परिवार छठ पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शनिवार को खरना होने के कारण पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी का विशेष महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने मिट्टी के बर्तन, दीया, ढकना, डगरा, छैटा, सूप, सुपली, चगेली और बांस की टोकरियां खरीदीं। इसके अलावा नारियल, गन्ना, केला और अन्य मौसमी फलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए पहले से ही विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री का स्टॉक मंगवा लिया था, ताकि श्रद्धालुओं को खरीदारी में परेशानी न हो।
विज्ञापन


पारंपरिक सामग्री की खरीदारी के लिए लगी रही भीड़
सब्जी मंडी में लगे पूजन सामग्री के स्टॉल पर सबसे अधिक चहल-पहल दिखाई दी। महिलाएं अपनी जरूरत और पूजा की परंपरा के अनुसार बांस के सूप, सुपली और टोकरी खरीदती नजर आईं। मिट्टी के बर्तनों और पूजा में इस्तेमाल होने वाले छोटे-बड़े दीयों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानों पर अलग-अलग आकार और डिजाइन के सूप व टोकरियां उपलब्ध थीं। श्रद्धालु पूजा की सामग्री को एक साथ जुटाने में लगे रहे, ताकि पर्व के दौरान किसी वस्तु की कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा में बांस से बनी वस्तुओं और मिट्टी के बर्तनों का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व है। व्रती इन्हीं सूप और टोकरियों में फल, ठेकुआ, प्रसाद तथा अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। यही वजह है कि छठ पर्व के दौरान इन वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। बाजारों में इनकी उपलब्धता से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर अधिकांश सामग्री खरीदने की सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed