फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crowd in temples since morning on Shivratri, devotees performed Jalabhishek

शिवरात्रि पर सुबह से मंदिरों में लगी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sat, 07 Aug 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crowd in temples since morning on Shivratri, devotees performed Jalabhishek
लहराड़ा के शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते पूर्व मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया स - फोटो : Sonipat
कोरोना महामारी के बीच शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिरों-शिवालयों में बोल बम, बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह अचानक जुटी भीड़ के दौरान सामाजिक दूरी बनाने में मंदिर समितियों को कुछ दिक्कत आई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रद्धालु घंटों लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिरों में प्रबंधकों द्वारा पहले से ही इंतजाम किए गए थे। इसके चलते शारीरिक दूरी और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों को लेकर ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। हालांकि नियमों का पालन कराने के लिए शहर के प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर पुलिस की तैनाती भी रही। शहर में शंभू दयाल शिवालय, सेक्टर-23 शिव मंदिर, जीवीएम कॉलेज के पास स्थित शिव मंदिर, बाबा धाम, खन्ना कॉलोनी मंदिर, मिशन चौक स्थित शिव मंदिर, गोहाना में गांव धनाना के शिव सिद्धपीठ मंदिर, गन्नौर गांव के प्राचीन शिव मंदिर, खरखौदा के छपड़ेश्वर व कुंडल के शिव मंदिर, सेवली और राई गांव के शिव मंदिर और सेवली के मंदिर व अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं रोक के बावजूद कुछ जगहों पर श्रद्धालु डाक कांवड़ लेकर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन व राजीव जैन ने किया जलाभिषेक
पूर्व मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शिवरात्रि के मौके पर लहराड़ा में शिव धाम मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने महंत भूतनाथ के सान्निध्य में आराधना करते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने शिव धाम में श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहे और सबका कल्याण हो। राजीव जैन ने कहा कि उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल के कई टैंकर मंगवाए, ताकि कोई भी शिवभक्त गंगाजल से वंचित न रहे। उन्होंने राजीव कॉलोनी और ट्रक यूनियन मार्केट में लगे भंडारे में शिरकत की। इस दौरान पार्षद हरिप्रकाश सैनी, नवीन मंगला, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, राम प्रसाद, राजकुमार, पवन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, मयंक बंसल, विपिन, नीरज सोनी, बलराज शर्मा, कृष्ण, जय भगवान, शशि, ज्ञानीराम, सुरजीत राठी, हंसराज, सुनील शर्मा, मामन सैनी, राधा कृष्ण, घनश्याम, पंडित डोरीलाल, जितेंद्र कामरा, मनीष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

चिटाने वाली माता मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
शहर के बड़ा बाजार हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में शिवरात्रि पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दोपहर बाद 3.30 बजे मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा दूध, दही, शहद, घी, बूरा, गन्ने का रस से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया गया। शिव का सिंगार करने के लिए गन्नौर से सौरभ देशवाल एडवोकेट पहुंचे। इस दौरान मंदिर के प्रधान महेश गोयल, तरुण गोयल, सुरेश गुप्ता, मेहताब सिंह खत्री, राजकुमार, नरेश कुमार गोयल, अशोक कुमार, पं. राजेश, पं. अमित सोनक, जरनैल सिंह, अंकुश वर्मा, आशुतोष, योगेश, हरिओम, सुधीर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed